हरे कृष्ण
प्रभु जी २३ अगस्त २००९ को मिशन ने कुछ नियम बनाये जो सभी भक्तो मानने होंगे| ये कुछ सामान्य नियम है जो कि श्री नारद जी महाराज के शिष्यों को मान्य होंगे :-

नियम वो रस्सी है जो किसी ऊचाई पर चड़ने के लिए हमारी सहायता करते है| अगर आप किसी वस्तु को पाना चाहते है तो आपको किसी उद्देश्य कि आवश्यकता होगी और उस उद्देश्य को पाने के लिए आपको कुछ नियमो का पालन करना होता है

हमारे आराध्य देव = श्री कृष्ण

हमारे गुरु जी = श्री श्री देवऋषि नारद जी महाराज

हमारे उद्देश्य = भगवान श्री कृष्ण से दिव्य मिलन
भगवान के दिव्य नाम का प्रचार

जप का मन्त्र = हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे


मिशन के शुरूआती नियम जो सबको मान्य होंगे :-

१. मांसाहार का निषेध
२. अवैध संबंधो का निषेध
३. नशीली वस्तुओं का निषेध
४. नित्य हरे कृष्ण महामन्त्र की ४ माला करना

कुछ और नियम जो की बड़े भक्तो को पालन करने होंगे :-

१. चाय, कोफी, लहसुन और प्याज का निषेध
२. बाहर का खाना जितना हो सके नहीं खाएं
३. नित्य हरे कृष्ण महामन्त्र की १६ माला करना
४. नित्य संकीर्तन में आना
५. नित्य भक्तों के साथ बातचीत
६. नित्य धार्मिक पुस्तकों का पाठन