सूर्य ग्रहण से एक दिन पहले

हरे कृष्ण

सूर्य ग्रहण से एक दिन पहले भैया (श्री कृष्ण चरण दास जी) ने हमे कुछ नियम बताये थे | सूर्य ग्रहण के समय करने के कुछ नियम जैसे :-

१. ग्रहण के समय से 12 घंटे पहले सूतक माना जाता है इस समय कुछ खाना और पीना नहीं चाहिए |
२. ग्रहण के समय भगवन के मन्त्र का अधिक से अधिक जप |
३. ग्रहण के समय भगवन के विग्रह को स्पर्श नहीं करते |
४. ग्रहण के समय कुछ खाए और पिए नहीं |
५. ग्रहण के समय किया गया जप लाख गुना फल देता है |
६. ग्रहण के समय जिस मन्त्र का जप किया जाता है वो मन्त्र जापक के लिए सिद्ध हो जाता है |

भैया (श्री कृष्ण चरण दास जी) ने कल 21/07/09 की एक घटना के बारे में हमे बताया | शाम को 5:30 बजे से सूतक शुरू होने वाला था भगवान को भोग लगाने के लिए अभी कुछ नहीं बना था , भैया परेशान थे की ठाकुर जी को 5:30 से पहले अगर भोग नहीं लगाया तो कल सुबह 11:00 बजे तक ठाकुर जी भूखे ही रहेंगे | इस बात को भैया अभी 5:23 बजे सोच ही रहे थे की ठाकुर जी को किस चीज का भोग लगाया जाये , अभी भोग लगाने के लिए कुछ नहीं था , भैया भगवान के लिए मिश्री का भोग लेने के लिए जा ही रहे थे की वृन्दावन वहां पर आ पहुंचे | उनके पास डिब्बे में कुछ था , उन्होंने भैया से कहा मैं ठाकुर जी के लिए घेवर लाया हूँ | इतना सुनते ही भैया ने कहा आपके पास केवल 5 मिनट है उसमे आपको भगवान को भोग लगाना और उनको शयन भी करना है | इस तरह से भगवान को सूतक लगने से पहले भोग भी लग गया और उनको शयन भी करा दिया गया | ऐसी है भगवान की महिमा जब भक्त के मन में ठाकुर जी के लिए भावः होते है तो ठाकुर जी किसी न किसी तरह से उसको सेवा का मौका दे ही देते है |

हरे कृष्ण हरी बोल राम राम भोले नाथ की जय ||

आपका दास
नारद प्रिय दास