हर परिस्थिति में भगवान के मंगलमय विधान को देखना...

!! हरे कृष्णा !!

हम यह अनुभव करने की चेष्टा करें, सारी शक्ति लगाकर विश्वास करे की जो भी परिस्थिति भगवान की ओर से हमारे सामने रखी जा रही है, उसके कण - कण मैं लौकिक - पारलौकिक हमारा मंगल ही मंगल हैं| हमारे लिए जो अत्यंत आवश्यक परिस्थिति है, भगवान के द्वारा उसी का निर्माण किया गया है| भगवान अपरिसीम करुणामय है| उन्हें ठीक पूरा पता है कि हमारे लिए कौन - कौन - सी परिस्थिति होनी चाहिए और यह सब सोच समझ कर ही सारी परिस्थितियों का निर्माण भगवान ने किया है| इसलिए जो परिस्थिति आये, उसका हम स्वागत करे| यही प्रत्येक परिस्थिति में भगवान के मंगलमय विधान को देखना है |

!! हरे कृष्णा !!